enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राशिफल 10 जनवरी:सावधान रहें आज दुश्मन हानि पहुंचा सकता है....

राशिफल 10 जनवरी:सावधान रहें आज दुश्मन हानि पहुंचा सकता है....

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी) - जानिए 10 जनवरी, बुधवार का राशिफल...आज क्या खास कह रहे हैं आपके सितारे...

मेष (21 मार्च Ц 19 अप्रैल): मेष राशि वालों के लिए परिश्रम अर्थलाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा। गुरुजनों व वरिष्ठजनों के प्रति मन में आदर का भाव रहेगा। संतान की शिक्षा या कॅरियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। जोखिम भरी रोमांचक यात्रा टालें।

वृषभ (20 अप्रैल Ц 20 मई): वृषभ राशि वालों के लिए भेंट व मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। बड़े निवेश के लिए साहसिक कदम उठा सकते हैं। सरकारी कर्मचारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

मिथुन (21 मई Ц 20 जून): मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति में आए सुधार से उत्साह बना रहेगा। व्यापार में निरंतर उन्नति के आसार हैं। प्रेम संबंधों की मधुरता का अनोखा एहसास होगा। प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल होगी।

कर्क (21 जून Ц 22 जुलाई): कर्क राशि वालों के लिए पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। सरकारी कार्य परिवार की मदद से पूरा होगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना व संदेश मिल सकता है। विद्यार्थी अध्ययन में अधिक समय देंगे।

सिंह (23 जुलाई Ц 22 अगस्त): पुराने मर्ज ठीक होंगे। व्यर्थ की चिंताओं से राहत मिल सकती है। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा मिल सकती है। परिवार में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। छोटी यात्रा हो सकती है।

कन्या (23 अगस्तЦ 22 सितंबर): किसी काम के पूर्ण होने से मन हर्षित होगा। कामकाज के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर।

तुला (23 सितंबरЦ 22 अक्टूबर): कार्य व परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें तो अच्छा होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। प्रतिस्पर्धा में जीत निश्चित है।

वृश्चिक (23 अक्टूबर Ц 21 नवंबर): वृश्चिक राशि वालों के काम के बोझ का असर थकान के रूप में दिखेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। अतिथियों के आगमन से दैनिक कार्यों में व्यवधान पैदा होगा। धन लाभ होगा। तथा रुका पैसा मिलेगा। पत्नी से प्रेम बढ़ेगा।

धनु (22 नवंबरЦ 21 दिसंबर): धनु राशि वालों के मन में उदारता का भाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम भरे निर्णय लाभ देंगे। दाम्पत्य सुखों में बढ़ोतरी होगी। सोच व व्यवहार में सकारात्मकता का भाव रहेगा। यात्रा से कष्ट।

मकर (22 दिसंबर Ц 19 जनवरी): मकर राशि वालों का आकर्षण बढ़ेगा तथा वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा। किसी बड़े प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात उन्नाति के द्वार खोल देगी। शत्रुहानि पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ (20 जनवरी Ц 18 फरवरी): कुंभ राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी के सिलसिले में की गई पहल पक्ष में बेहतर नतीजे लाएगी। कारोबार में नए अनुबंंध की संभावना है। आप सेहतमंद बने रहेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ हंसी-सुखी समय बीतेगा।

मीन (19 फरवरी Ц 20 मार्च): मीन राशि वालों के लिए जीवनसाथी के मन में शंका निकालना आसान नहीं होगा। घर-परिवार की अनदेखी होने से मन में पीड़ा रहेगी। कोई अलग हटकर कार्य करने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░