अशोकनगर (ईन्यूज एमपी).शहर में एक नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मजदूरी के 180 रुपए न देने के कारण उसका मर्डर कर दिया गया था। आरोपी 4जी मोबाइल दिलाने का कहकर उसे दूसरे गांव ले गया था। यहां पर उसने मृतक को 22 फीट नीचे जीने पर धक्का दे दिया था। इसके बाद सिर पत्थर पर पटक दिया था। - पुलिस के मुताबिक, दिलीप कुशवाह के रहने वाले फतेहाबाद से रोहित बरार 16 साल ने कुछ दिन पहले मजदूरी करवाई थी जिसके 180 रुपए नहीं दिए थे। तभी से आरोपी ने उसे मारने का मन बना लिया था। - 2 जनवरी को 4जी कंपनी का मोबाइल दिलाने की कहकर आरोपी उसे दूसरे गांव ले गया। जहां छत पर बैठकर आपस में विवाद करने लगे। गुस्से में आरोपी दिलीप ने उसे 22 फीट नीचे जीने पर धक्का दे दिया। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस के अनुसार,आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज है |