भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-सामान्य प्रशासन विभाग ने आज थोक की संख्या में तबादला आदेश जारी किया है। आज जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई विभागों के मुख्य सचिव अपर सचिव समेत दर्जनभर कई IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार व्ही.सी. सोमवाल अपर मुख्य सचिव जेल विभाग को नवीनतम पदस्थापना करते हुए अपर मुख्य सचिव जल तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग कर दिया गया है। -विनोद कुमार प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग की नई पदस्थापना प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम किया गया है। -मलय श्रीवास्तव प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा प्रशासक राजधानी परियोजना प्रशासन की नवीन पदस्थापना प्रमुख सचिव परिवहन विभाग कर दिया गया है। -विवेक अग्रवाल सह आयुक्त को प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा पदेन प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास तथा प्रबंध संचालक मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड भोपाल एवं प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बना लिया गया है। -मनीष रस्तोगी प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम एवं पदेन प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग एवं संचालक आर सी वी पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल को नई पदस्थापना करते हुए प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग एवं प्रमुख राजस्व आयुक्त मध्यप्रदेश तथा संचालक आर सी वी पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल कर दिया गया है। -डीपी आहूजा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ट्रेड एवं इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन कारपोरेशन लिमिटेड की नवीन पदस्थापना प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश स्टेट एंड इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन कारपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। -IAS बी चंद्रशेखर सचिव मुख्यमंत्री की नवीन पदस्थापना करते हुए सचिव मुख्यमंत्री एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। -IAS डॉ. अशोक कुमार भार्गव अपर आयुक्त राजस्व संभाग उज्जैन की नवीन पदस्थापना सचिव स्कूल शिक्षा विभाग कर दी गई है। -भारतीय प्रशासनिक सेवा 2002 बैच के आईएएस आनंद कुमार शर्मा सह अपर आयुक्त राजस्व इंदौर संभाग को नई पदस्थापना करते हुए आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण विभाग कर दिया गया है। -दयाल दास अग्रवाल सह-अपर आयुक्त राजस्व ग्वालियर को नवीन पदस्थापना सचिव मध्य प्रदेश शासन चिकित्सा विभाग कर दिया गया। -IAS रजनीश कुमार श्रीवास्तव सचिव राजस्व विभाग तथा प्रमुख राजस्व आयुक्त मध्यप्रदेश शासन को कमिश्नर शहडोल संभाग बना दिया गया है। -आईएएस राजीव चंद्र दुबे अपर सचिव परिवहन विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम तथा पदेन सदस्य सचिव मध्य प्रदेश खाद्य आयोग को नवीन स्थापना करते हुए प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य भंडारण गृह निगम किया गया है। -आईएएस पतिराम कतरौलिया अपर आयुक्त आयुष विभाग को नया विभाग सौंपते हुए अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग कर दिया गया है।