enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश महाकाल की नगरी में होगे भारत माता के भी दर्शन

महाकाल की नगरी में होगे भारत माता के भी दर्शन

उज्जैन (ईन्यूज एमपी )- महाकाल की नगरी उज्जयिनी में गुरुवार से श्रद्धालु भारत माता के भी दर्शन कर सकेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास ही भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। संभवत: यह प्रदेश का पहला ऐसा मंदिर है जहां भारत माता की विशाल पाषाण मूर्ति स्थापित की गई है। गुरुवार को इसका लोकार्पण किया जाएगा। संघ प्रमुख मोहनराव भागवत भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लोकार्पण के एक दिन पहले बुधवार को शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें अलग-अलग वेशभूषा में लोग शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क, कंठाल, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होती हुई भारत माता मंदिर पहुंची। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शाम को विशेष आरती हुई।

5 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

माधव सेवा न्यास के पदाधिकारियों के अनुसार मंदिर के लोकार्पण समारोह में 5 हजार लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी जानें

-मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन 2008 में किया गया था।

-2012 में निर्माण के लिए औपचारिक काम शुरू किया गया।

-निचले तल पर ध्यानकेंद्र और पुस्तकालय।

-इसके ऊपर 14 फीट ऊंची भारत माता की संगमरमर से बनी मूर्ति।

-4 हजार वर्ग फीट का गर्भगृह।

-सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक कर सकेंगे दर्शन।

-मंदिर में ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया गया है।

हर्ष फायर से हड़कंप

मंदिर लोकार्पण के एक दिन पहले बुधवार शाम को विशेष आरती की गई है। इसके बाद एक सुरक्षाकर्मी द्वारा हर्षफायर किया गया। इससे कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि मामले को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई।

Share:

Leave a Comment