enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शादी के नाम पर लड़के से ठगे 2 लाख रुपए, शादी के 3 दिन बाद चली गई पत्नी

शादी के नाम पर लड़के से ठगे 2 लाख रुपए, शादी के 3 दिन बाद चली गई पत्नी

झाबुआ (ईन्यूज एमपी).शादी के नाम पर एक लड़के से दो लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। उसकी वाइफ केवल तीन दिन घर में रही और फिर परिवार वाले उसे ले गए तो फिर लौट के नहीं आए। सब जगह तलाश करने के बावजूद जब कुछ पता नहीं चला। शर्म के मारे लड़का अब तक चुप बैठा था लेकिन जब पिटोल के एक लड़के के साथ इसी तरह की ठगी किए जाने की बात पता चली तो कलेक्टर को कंप्लेंट करने पहुंचा।

- मामला शहर के कुंदनपुर गांव का है। लड़के का नाम सुरेश पिता छगनलाल प्रजापत ने बताया राणापुर के रहने वाले राजू भाबोर उसके पास आया था।

- उसका कहना था एक लड़की मेरी नजर में हैं यदि तू शादी करना चाहता है तो बता दे। सुरेश मान गया। ऐसे में राजू उसे अपने साथ कसरावद ले गया।

- वहां उसने सुखराम और जवरिया नाम के व्यक्ति से मिलवाया। उन्होंने कहा शादी तो करवा देंगे लेकिन 2 लाख रुपए देना होंगे।

- सुरेश इसके लिए भी तैयार हो गया। तब उसे अनीता भिलाला नाम की लड़की से मिलवाया।सुरेश को लड़की पसंद आ गई।

- 23 नवंबर 2016 को कसरावद के धरमपुर गांव के शंकर मंदिर में उसकी शादी करा दी गई। सुरेश ने बदले में दो लाख रुपए दे दिए।

- शादी के तीन दिन तक पत्नी उसके साथ रही। इसके बाद उसके घरवालों का फोन आया कि हम मेघनगर एक से मिलने आ रहे हैं तुम अनीता को वहीं ले आओ।

- सुरेश उसे लेकर मेघनगर पहुंच गया। यहां से अनीता को उसके घरवाले साथ ले गए। जाते समय उन्होंने कहा कुछ दिन बाद आकर तुम्हारी पत्नी को ले जाना।

- कुछ दिनों बाद जब सुरेश उसे लेने कसरावद पहुंचा तो पत्नी और उसके घरवाले नहीं मिले। इसके बाद से ही वह उन्हें तलाश रहा है लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर सुरेश ने कलेक्टर को शिकायत की है।

पिटोल के युवक के साथ भी ऐसे ही की थी ठगी
- पिछले दिनों पिटोल के रहने वाले एक लड़के विकास सालिगराम शर्मा से भी इसी तरह शादी कराने के नाम पर 3 लाख 10 हजार रुपए ऐंठ लिए थे।

- लड़के ने पहले तो अपने लेवल पर ठगी करने वालों की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। काफी दिनों तक सोचता रहा कि पुलिस में शिकायत करूं या नहीं?

- आखिर में गत 19 दिसंबर को झाबुआ आकर पुलिस को पूरा मामला बताया। उसने आवेदन दिया ताकि भविष्य में आरोपी बाकि किसी लड़के को अपना शिकार न बना सके।

Share:

Leave a Comment