enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आज देशभर में प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल.....

आज देशभर में प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल.....

दिल्ली(ई न्यूज़ एमपी ) नेशनल मेडिकल बिल बनाने के सरकार के नए प्रस्ताव के खिलाफ आज मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े देश के अधिक डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ये हड़ताल जारी रहेगी। देश के सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के ओपीडी बंद हैं। एक दिन की इस हड़ताल से मरीजों को कितनी परेशानी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मुंबई, बैंगलुरू, तमिलनाडु, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली समेत सभी बड़े शहरों में लगभग मेडिकल सेवाएं ठप है। बस इमरजेंसी सेवाएं मिल सकती हैं।

सरकार मेडिकल बिल ला रही है, इस बिल के विरोध में ही ये हड़ताल बुलाई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर ये बिल आता है तो इससे इलाज बहुत महंगा हो जाएगा। ये दिन मेडिकल इतिहास में काला दिन बन जाएगा। इस बिल के आने से निजी मेडिकल कॉलेजों पर सरकार का शिकंजा मजबूत होगा।

Share:

Leave a Comment