भिण्ड (ई न्यूज़ एमपी ) क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार खेलो को आगे बढाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। विभिन्न प्रकार के खेलो की दिशा में वर्ष 2017 में अथक प्रयास किए गए है। आगामी नव वर्ष 2018 में खेलो की दिशा में जिला आगे बढे। इसलिए युवा खिलाड़ी खेलो को बढावा देने में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। जिससे जिला, प्रदेश और देश में उनका नाम रोशन होगा। वे आज जिला मुख्यालय भिण्ड स्थित गौरी सरोवर पर 56वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्टर इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरें, नगर पालिका अध्यक्ष कलावती मिहोलिया, म.प्र. एथलेटिक्स एसोशिएशन के अध्यक्ष एलएन परमार, इन्टरनेशनल खिलाड़ी जितेन्द्र सिंह कुशवाह, एसोशिएशन के पदाधिकारी राहुल मिश्रा, अमानत खांन, लालिता तिवारी, दिव्यांग खिलाड़ी पूजा ओझा, खिलाड़ी साक्षी श्रीवास्तव, साक्षी यादव, भिण्ड एथलेटिक्स एसोशिएशन के सचिव राधेगोपाल यादव, संयोजक सुशील यादव, केनोइन प्रतियोगिता के डॉ. योगेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, अपर कलेक्टर टीएन सिंह, एसडीएम संतोष तिवारी, पार्षदगण, विभागीय अधिकारी, समाज सेवी संगठनो के पदाधिकारी, पत्रकार और प्रदेश के जिलो से आए खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा शहरीजन उपस्थित थे। क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि भिण्डी ऋषी की तपोभूमि पर वर्ष 2017 के मध्य में अंतर्राष्ट्रीय केनोइंग प्रतियोगिता का आयोजन गौरी सरोवर पर कराया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पुरूष्कृत किया था। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिला खेलो की दिशा में वर्ष 2017 में ऊपर उभरकर आया है। नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत सोमवार के दिन 1 जनवरी 2018 को होने जा रही है। उन्होंने कहा कि भिण्ड शहर को 500 करोड से अधिक का सीवर प्रोजेक्ट राज्य सरकार ने स्वीकृत किया है। जिसका उदघाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जा चुका है। विधायक ने कहा कि स्वच्छता को अपनाने की दिशा में भिण्ड शहर के नागरिको की महति आवश्यकता है। जिसे हर नागरिक अपनाकर शहर को स्वच्छता में अव्वल स्थान दिलाने की पहल की जावे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलो में भी खेलो को आगे बढाने के प्रयास किए जावे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर जिला प्रशासन के माध्यम से विकास को गति देने के प्रयास किए जा रहे है। जिसमें जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय ने प्रदेश में नवम्बर एक पर आने की पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता कराने के प्रयास किए जावेंगे। साथ ही 5 जनवरी 2018 को निरंजन क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जावेगा। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भिण्ड जिले के विकास को निरंतर गति दी जा रही है। साथ ही वर्ष 2017 में भिण्ड जिले ने विभिन्न खेल विद्याओ में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले के नौजवान युवाओं की उर्जा पोजिटिव दिशा में आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में केनोइंग प्रतियोगिता गौरी सरोवर पर आयोजित की गई थी। इस दिशा में भी भिण्ड ने प्रदेश और देश में अपना नाम देश के नक्शा पर लाने के लिए स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि करोकी टकास हंगेरी कंटीका सूट का उदाहरण देते हुए कहा कि खेलो की दिशा में सफल मेहनत के कारण आगे बढने का वीणा उठाया था। साथ ही अपनी प्रेक्टिस के माध्यम से लगातार दो गोल्ड मेडल हासिल किए। कलेक्टर ने भिण्ड की दिव्यांग पूजा ओझा की तारीफ करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढते हुए केनाइंग प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल किया है। उन्होंने कहा कि भिण्ड के नौजवान विभिन्न खेल विद्याओं में आगे बढने के लिए अपनी पहचान बनावे। साथ ही विसंम परिस्थितियों में जिला, संभाग और प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। कलेक्टर ने नववर्ष 2018 की बधाई देते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ी दिनोदिन तरक्की करते हुए इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनावे, ऐसी मेरी कामना है।