शहडोल : व्यायाम निर्देशक रघुराज स्कूल रईस अहमद ने बताया कि रघुराज स्कूल क्र.1 के छात्र राहुल कुण्डे का चयन फुटबाल में शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। यह छात्र 12 से 18 दिसम्बर 2015 को भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगा। इसी तरह अर्जुन सिंह मार्को का चयन शालेय राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हुआ है। यह छात्र 01 से 05 नवम्बर को जबलपुर में आयोजित शालेय राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भाग लेगा। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय फुटबाल एवं कराते प्रतियोगिता जबलपुर में 21 से 25 दिसम्बर तक आयोजित है। जिसमें उत्कृष्ट खेल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होने बताया कि रघुराज स्कूल के छात्र अर्जुन सिंह मार्को ने प्रथम स्थान पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उन्होने इण्डो श्रीलंकन कराते ओपन चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ऑल इण्डिया इंडीपेंडेंन्स कप चैम्पियनशिप नई दिल्ली में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के छात्र दुर्गेश बैगा ने 19 वर्ष के आयु वर्ग में शालेय राष्ट्रीय फुटबाल में भाग लिया। रघुराज स्कूल के छात्रों की इस अद्वितीय उपलब्धि पर शहडोल जिले के कलेक्टर श्री मुकेश शुक्ला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा पुरूस्कृत किया।