enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश ओरछा मंदिर में नियम और परम्परा तोड़ने लिए मुख्यमंत्री के खिलाफ होनी चाहिए कानूनी कार्यवाही.....अजय सिंह

ओरछा मंदिर में नियम और परम्परा तोड़ने लिए मुख्यमंत्री के खिलाफ होनी चाहिए कानूनी कार्यवाही.....अजय सिंह

भोपाल(ई न्यूज एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि ओरछा के महाराजा रामराजा के दरबार में उनका अपमान करने का परिणाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भुगतना होंगा। उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से अपनी मंदिर के अंदर की फोटो हटा ली लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि सदियों पुरानी परम्परा और मंदिर के कानून को मुख्यमंत्री ने न केवल तोड़ा है बल्कि करोड़ों हिन्दुओं को ठेस पहुंचाई। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा की मुख्यमंत्री के खिलाफ नियम तोड़ने पर कानूनन कार्यवाही वैसी ही हो जैसा की ऐसा करने पर आम आदमी के खिलाफ कार्यवाही होती।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ओरछा में भगवान राम के दर्शन करने गई थी। भगवान को भोग लग रहा था पर उनके लिए पट नहीं खोले गए वे आधे घंटे इंतजार करती रही उसके बाद दर्शन किए। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अपने को सभी नियम परम्पराओं से अपर समझने लगे है। मुख्यमंत्री ने ओरछा के भगवान राम के मंदिर में इतिहास में पहली बार अपने लिए पट बंद करवाकर डेढ़ घन्टे तक आम जनता को दर्शन करने से रोका। उन्होंने वर्षों की फोटो न लेने की परम्परा को तोड़ा और अपने फोटो ट्वीटर अकाउन्ट में डाले और बाद में हटा लिये। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि शिवराज में एक कानून है जो संविधान के अंतर्गत है दूसरा कानून खुद भाजपा सरकार का है जिसमें मुख्यमंत्री सहित सभी भाजपाइयों को कुछ भी करने की छूट है। उन्होंने कहा कि ओरछा मंदिर के नियम तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के खिलाफ ठीक वैसी ही कानूनी कार्यवाही हो जैसी की एक आम आदमी द्वारा ऐसा कृत्य करने पर उसके खिलाफ होती।

Share:

Leave a Comment