सिंगरौली(ईन्यूज़ एमपी)- भारतीय जनता युवा मोर्चा सिंगरौली द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चितरंगी मंडल में 30दिसम्बर 2017 को सुबह 11:00 बजे से जिला स्तरीय युवा रोजगार संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा| जिसमे मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कांतदेव सिंह,विशिष्ट अतिथि बिधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य, देवसर बिधायक राजेन्द्र मेश्राम ,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश द्विवेदी ,रामनिवाश शाह ,रामसुमिरन गुप्ता ,जिलापंचायत अध्यक्ष अजय पाठक , महापौर प्रेमवती खैरवार , जिलापंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह , राधा सिंह , नगर निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा पूर्व बिधायक अमर सिंह एव भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे उपस्थित रहेंगे| इस कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन चितरंगी में रखा गया है जिसमे रोजगार बिभाग एव उपखंड स्तर के अधिकारी रोजगार संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे।जिसमे भाजपा के जिले के पदाधिकारी युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मंडल अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता पहुंचेंगे| इस कार्यक्रम में रोजगार सवाद के माध्यम से केंद्र एव राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । इस कार्यक्रम में शामिल होने सभी युवा वर्ग के लड़के व लड़कियों को अपना शिक्षा प्रमाण पत्र लेकर सामुदायिक भवन चितरंगी मे आकर रोजगार संवाद में हिस्सा लेने की अपील की गयी है|