enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पति-पत्नी को अलग करने में लगी पुलिस, दो बच्चों के साथ महिला पहुँची कलेक्टर के पास

पति-पत्नी को अलग करने में लगी पुलिस, दो बच्चों के साथ महिला पहुँची कलेक्टर के पास

ग्वालियर(ईन्यूज़ एमपी)- मंदिर में अपनी पसंद के लड़के से लव मैरिज कर ली तो मायके वालों ने हसबैंड के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया। यही नहीं पुलिस ने भी मायके वालों का पक्ष लेते हुए शादी को निरस्त कर दिया और कई मामले दर्ज कर लिए। अब युवती ने अपने हसबैंड के साथ कलेक्टर को गुहार लगाई है कि वे पुलिस को प्रताड़ित करने से रोकें।

गोल पहाड़िया इलाके में रहने वाली पूजा राजपूत ने दो साल पहले अपनी पसंद के लड़के रविन्द्र राजपूत से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।शादी के बाद पूजा के परिजन नाराज हो गए और उन्होंने उसकी कई बार पिटाई भी की। इसके बाद भी पूजा रविन्द्र का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई। अंत में पूजा के परिजनों ने रविन्द्र के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी।जिसके बाद पुलिस द्वारा पूजा को भी मजबूर किया गया कि वह अपने हसबैंड के खिलाफ बयान दे दे। पूजा ने कुछ बयान भी पुलिस में दिए। इसी आधार पर पुलिस ने शादी को नहीं अमान्य कर दिया।
इसके बाद भी पूजा ने रविन्द्र का साथ नहीं छोड़ा और इस बीच उनके दो बेटे भी हो गए। पूजा के मुताबिक मायके वालों के साथ पुलिस की प्रताड़ना का दौर जारी है।अब पूजा ने कलेक्टर के पास गुहार लगाई है और कहा है कि पुलिस को शादी से अमान्य करने से रोकें, क्योंकि उसने बालिग होने पर ही शादी की है।

Share:

Leave a Comment