enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कलेक्ट्रेट मे सुशासन दिवस की शपथ दिलाई - अपर कलेक्टर

कलेक्ट्रेट मे सुशासन दिवस की शपथ दिलाई - अपर कलेक्टर

नीमच (ई न्यूज़ एमपी ) देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर नीमच में आयोजित समारोह में अपर कलेक्टर विनयकुमार धोका ने अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई।

इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, संयुक्त कलेक्टर वी.पी.सिंह, डिप्टी कलेक्टर पी.एल. देवडा, तहसीलदार गोपाल सोनी सहित राजस्व तहसील, जनसम्पर्क, उद्योग, रोजगार, आबकारी, आदिम जाति, भू-अभिलेख, कोषालय, शिक्षा, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों ने सुशासन दिवस की सामुहिक शपथ ग्रहण की।

Share:

Leave a Comment