enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शिक्षा में निरंतर शोध और अनुसंधान आवश्यक

शिक्षा में निरंतर शोध और अनुसंधान आवश्यक

भोपाल : राज्यपाल श्री रामनरेश यादव ने कहा है कि शिक्षा चाहे किसी भी विषय से संबंधित हो, इसमें निरंतर शोध आवश्यक है। विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध और अनुसंधान जरूरी है। श्री यादव आज मॉडल प्रतियोगिता-2015 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। समारोह मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस द्वारा किया गया था।

राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अगर शुरू से ही प्रतिभा और योग्यता को प्रदर्शित करने और शिक्षा द्वारा जो कुछ सीखा है, उसे वास्तविक रूप से सबके सामने प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया, तो आगे चलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कठिनाइयाँ नहीं आती हैं।

राज्यपाल श्री यादव ने आशा व्यक्त की कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्र-छात्राओं को इसी तरह प्रतियोगिता और शोध का अवसर दिया जाता रहा तो विज्ञान के क्षेत्र में हमारे देश में राधाकृष्णन, अब्दुल कलाम और आर्य भट्ट जैसे महान वैज्ञानिक पैदा होते रहेंगे। हमारा देश अंतरिक्ष तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई-नई खोज और अनुसंधान करने में विकसित देशों की अग्रणी सूची में अपना स्थान प्राप्त कर सकेगा।

मिलेनियम ग्रुप के चेयरमेन श्री विनोद यादव ने स्वागत भाषण दिया। ग्रुप के डॉयरेक्टर ने आभार माना। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Share:

Leave a Comment