भोपाल : जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री सी.एल. जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री जैन लम्बे समय से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े थे। वे एक मृदुभाषी, व्यवहार कुशल तथा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। श्री जैन का रविवार को करीब 67 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया था। श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।