भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जहां मध्य प्रदेश भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल है| वहीं कांग्रेस दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल हुए. शिवराज ने कहा कि गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की रिकॉर्ड ब्रेकिंग जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई और अभिनंदन| उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास एवं परिश्रम का यह सुखद परिणाम है| उन्होंने गुजरात एवं हिमाचल की जनता का आभार भी व्यक्त किया| वहीं दूसरी ओर कांग्रेस दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है. राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में पूरी तरह से चुनाव की हार का सन्नाटा देखने को मिला|बता दें कि, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती देख पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है|