enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एकात्म यात्रा से समाज में आध्यात्मिक चेतना का विकास होगा: उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

एकात्म यात्रा से समाज में आध्यात्मिक चेतना का विकास होगा: उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

रीवा(ईन्यूज़ एमपी)- उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि एकात्म यात्रा से समाज में आध्यात्मिक चेतना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का यह सुनहरा अवसर होगा। आदि गुरू शंकराचार्य के प्रखर ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का संदेश घर-घर तक पहुँचेगा। श्री शुक्ल आज रीवा में एकात्म यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
श्री शुक्ल ने कहा कि एकात्म यात्रा रीवा के गौरवशाली इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगी। उन्होंने कहा की आदि गुरू शंकराचार्य ने विंन्ध्य की धरा पर भ्रमण किया था। उद्योग मंत्री ने कहा की शंकराचार्य ने अपनी आध्यात्मिक शक्तियों से देश ही नहीं, पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैलाया, उन्होंने देश के चार प्रमुख स्थानों पर आध्यात्मिक पीठ स्थापित कर देश को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधा। आज भी पूरा विश्व भारत की आध्यात्मिक शक्ति का लोहा मानता है।

उद्योग मंत्री ने बताया कि एकात्म यात्रा रीवा में1 9 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एकात्म यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा के दौरान हर गाँव तथा नगर से धातु कलश में पवित्र मिट्टी संग्रहित की जाएगी। उन्होंने सभी संगठनों तथा आम नागरिकों से एकात्म यात्रा को सफल बनाने में सार्थक सहयोग देने का आव्हान किया।

बैठक में अध्यक्ष कार्य-परिषद मध्यप्रदेश गौपालन संवर्धन बोर्ड, स्वामी अखिलेश्र्वरानंद ने कहा की एकात्म यात्रा से आदि गुरू के विचार जन-जन तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा की एकात्म यात्रा सबके जीवन को नई दिशा देगी। इस यात्रा का उद्देश्य आध्यात्मिक परंपरा तथा विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुँचाना है।

उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री को दी जानकारी:- उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 19 दिसम्बर को रीवा से शुरू होने वाली एकात्म यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि रीवा में यात्रा से सम्बन्धित सभी तैयारियाँ पूर्णता: की ओर हैं। संतों और बुद्धजीवियों के साथ बैठक कर सभी को जोड़ते हुए यात्रा को भव्य बनाया जायेगा।

Share:

Leave a Comment