ग्वालियर(ई न्यूज एमपी) -सीधी जिले से कांग्रेस के कद्दावर नेता और एमपी के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह की आदमकद प्रतिमा ग्वालियर में बन रही है। करीब 600 किलो वजन वाली यह प्रतिमा कांसे की बनाई जा रही है। गुरुवार को उनके पुत्र और विपक्ष के नेता अजय सिंह प्रभात राय के स्टूडियो में इसका अवलोकन करने पहुंचे। भोपाल में स्थापित होगी यह प्रतिमा........ -स्व अर्जुन सिंह की प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर में आर्टिस्ट प्रभात राय के स्टूडियो में हो रहा है। गुरुवार को अजय सिंह इस प्रतिमा के निर्माण को देखने के लिए ग्वालियर आए। -प्रभात राय ने प्रतिमा का क्ले मॉडल तैयार किया है और इसके डिजाइन को देखने के लिए अजय सिंह ग्वालियर आए। उन्होंने प्रभात राय से प्रतिमा की तकनीकी जानकारी ली। -अब डिजाइन फाइनल होने के बाद प्रभात राय इसे कांसा यानि ब्रांज मेटल से इसे बनाएंगे। इस प्रतिमा का वजन करीब 600 किलो होगा। यह प्रतिमा भोपाल में स्थापित की जानी है।