enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अब महिलाएं सीखेंगी उन्नत खेती के गुण

अब महिलाएं सीखेंगी उन्नत खेती के गुण

देवास(ई न्यूज एमपी)-किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत जिले की महिलाओं को राज्य के बाहर महाराष्ट्र (जलगांव, ओरंगाबाद, राहुरी) भ्रमण आज जनपद पंचायत की कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष सलीम मामू द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों से 63 महिला कृषकों का दल सिंचाई पद्धति, उद्यानिकी, जैविक खेती एवं कृषि की उन्नत तकनीकों को देखकर, सीखकर अपने खेतों पर अपनाकर कृषि की आय को दोगुना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। भ्रमण दल के नोडल अधिकारी बी.के. दुबे सहायक सांख्यिकी अधिकारी, दिनेश परमार कृषि विकास अधिकारी रहेंगे।

Share:

Leave a Comment