enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शांति व्यवस्था कायम करने मैहर मे 5 कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त.....

शांति व्यवस्था कायम करने मैहर मे 5 कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त.....

सतना(ईन्यूज़ एमपी )- मैहर में 11 दिसम्बर को एक संगठन के तत्वावधान में विशाल रैली एवं प्रदर्शन के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 5 कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किये गये है। अपर जिला दण्डाधिकारी जे.पी.धुर्वे द्वारा जारी आदेशानुसार एस.डी.एम. नागौद ए.पी.द्विवेदी, एस.डी.एम. अमरपाटन एल.एल.अहिरवार, एस.डी.एम. रामनगर के.के.पाठक और तहसीलदार बिसन सिंह ठाकुर तथा जीतेन्द्र वर्मा को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी 11 दिसम्बर को प्रातः 7 बजे से अपनी उपस्थिति एस.डी.एम. मैहर को देगें।

Share:

Leave a Comment