भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी है। श्री सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा और देश सेवा के लिए सपर्पित रहेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की सोनिया गांधी का संरक्षण और समर्थन उन्हें आगे भी मिलता रहेगा। श्री सिंह ने श्रीमती गांधी के दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की है।