भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता माणक अग्रवाल के भतीजे नवनीत की गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई। बैरागढ़ स्थित पिपल नहर के पास स्विफ्ट डिजायर कार में शुक्रवार को उनका शव मिला है। अब तक की छानबीन से में यह बात सामने आई है कि, देर रात उन्हें शराब में जहर मिलाकर पिलाए जाने से उनकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक को शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया था। इसके बाद जहर का इंजेक्शन भी दिया गया। मृतक नवनीत प्रोफेसर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार गुरुवार देर शाम शहर के न्यू मार्केट इलाके में नवनीत का कुछ लोगों के साथ विवाद भी हुआ था। पुलिस उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।