enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फ्लाई ओवर के सम्बन्ध में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

फ्लाई ओवर के सम्बन्ध में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

रीवा (ईन्यूज़ एमपी)- रीवा में 100 करोड़ रूपये लागत के फ्लाई ओवर निर्माण के संबंध में वाणिज्य, उद्योग तथा रोजगार एवं खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर यथाशीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।

मंत्री श्री शुक्ल ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी को बताया कि राज्य सरकार द्वारा वन टाईम इनवेस्टमेंट पॉलिसी में फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि संभागीय मुख्यालय और विन्ध्य क्षेत्र का प्रमुख नगर होने से रीवा पर यातायात का अधिक दबाव रहता है। फ्लाई ओवर के निर्माण से आवागमन अधिक व्यवस्थित और सुचारू रूप से हो सकेगा। यह फ्लाई ओवर सम्मान तिराहा पर बनाया जाना प्रस्तावित है। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इस संबंध में जल्दी कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया।

Share:

Leave a Comment