कटनी(ईन्यूज़ एमपी)- जिला शिक्षा अधिकारी ने समग्र छात्रवृत्ति वितरण योजना अंतर्गत शत्-प्रतिशत मैपिंग और प्रोफाईल अपडेट ना किये जाने पर 34 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। इनके द्वारा निर्देशों के बावजूद समय पर मैपिंग और प्रोफाईल अपडेशन कार्य पूर्ण नहीं किया गया था। जिसके निर्देश संबंधित अधिकारियों द्वारा समय समय पर दिये गये थे। दिये गये निर्देशों के बावजूद मैपिंग, प्रोफाईल एवं अपडेशन कार्य पूर्ण नहीं किया जाना, वरिष्ट कार्यालय के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना की जाना मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1965 के उपनियम के विरीत है। जिसके तहत डीईओ ने निर्धारित तिथि तक संबंधित प्राचार्यों को कार्य पूर्ण न किये जाने पर गत माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ साथ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजने की बात भी कही है। इन विद्यालयों के प्राचार्यों को थमाया शोकाज:- जिला शिक्षा अधिकारी ने जिन विद्यालयों के प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है, उनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद, स्लीमनाबाद, बाकल, सिहुड़ी, कटनी, एनकेजे, देवरी हटाई, वेंकटवार्ड, कुलुआ बड़खेड़ा, पिपरौंध, कैलवारा, बरही, बसाड़ी, कन्या बरही, बड़वारा, सिनगौड़ी, देवराकलां, विजयराघवगढ़, कारीतलाई, देवसरी इंदौर, गुढे़हा, रीठी, बड़गांव, बिलहरी, देवगांव, हथकुरी, गुरजी, निटर्रा, मुरवारी, ढीमरखेड़ा, कछारगांव, धरवारा, झिन्ना पिपरिया और सिलौंड़ी के प्राचार्य शामिल हैं।