भिंड(ईन्यूज़ एमपी)- प्रदेश के सामान्य प्रशासन एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री लाल सिंह आर्य के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है| आपको बता दें कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के मामले में कोर्ट में 6 बार जमानती वारंट पर पेश नहीं होने पर मंत्री लाल सिंह आर्य के खिलाफ 7वीं बार में कोर्ट ने मंत्री का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इस मामले में मिली जानकरी के अनुसार पुलिस द्वारा कोर्ट को बताया गया कि वे वारंट की तामिली नहीं करा पाई। लिहाजा अब कोर्ट ने मंत्री का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस मामले में चश्मदीद गवाह ने कोर्ट में मंत्री की जमानत पर आपत्ति ली है। गवाह का आरोप है मंत्री के लोग उन्हें केस से हटने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। साथ ही उन्हें 50 लाख रुपए का प्रलोभन भी दिया जा रहा है।