दिल्ली(ईन्यूज़ एमपी)- भारतीय नौसेना आज नौसेना दिवस मना रही है। 4 दिसंबर को 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था और उसके बाद ही आज का दिन नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। देश की सुरक्षा में हर वक्त रगी रहने वाली नौसेना ने वक्त के साथ अपनी क्षमताओं और शक्ति में कई बदलाव किए हैं जिसके बाद आज यह दुनिया की सबसे बड़ी नौसेनाओं में शामिल है। भारतीय नौसेना के पास ना सिर्फ आधुनिक हथियार और युद्धपोत हैं बल्कि सैनिकों का वो जज्बा भी है जिसे देखकर कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाने के पहले सोचता है। नौसेना के पास बड़ी संख्या में युद्धपोत और अन्य जहाज हैं, जिनमें से अधिकतर स्वदेशी हैं। जल्द ही देश में बनी पहली पनडुब्बी आइएनएस कलवरी भी नौसेना में शामिल होने वाली है।