बालाघाट(ईन्यूज़ एमपी)- प्रदेश में किसान हित में सरकार चाहे जितने भी दाबे कर ले लेकिन हकीकत कूछ और ही है| यहाँ किसानो की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है| इस बार एक किसान ने कर्ज और बिजली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव खेत में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सुबह जब लोग खेतों में काम करने गए तब उन्होंने शव को देखा और इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस संबंध में मामला दर्ज किया। किसान की पहचान शांति लाल पिता बिसन लाल उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार किसान पर सोसायटी और इलाहाबाद बैंक का कर्ज बाकी था। इसके साथ ही काफी समय से उसकी तबियत भी ठीक नहीं चल रही थी जिस कारण से वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। उसने इस बार चने की फसल लगाई लेकिन बिजली न मिलने के कारण फसल को सही वक्त पर पानी नहीं मिल सका जिससे वह खराब हो गई। जिससे हताश होकर किसान ने आत्महत्या कर ली|