enewsmp.com
Home सीधी दर्पण स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे

सीधी अपर कलेक्टर डाॅ. एम.पी. पटेल ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देर्शोे के आधार पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा। जिला स्तर पर विधान सभा अध्यक्ष, मंत्री, राज्य मंत्री, विधान सभा उपाध्यक्ष, जिला कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान का गायन किया जायेगा। जिला पुलिस बल,होग गार्ड, एन.सी.सी.,एस.ए.एफ. द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा।
अपर कलेक्टर श्री पटेल ने बताया कि जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। तथा राष्ट्रीय गान गाया जायेगा। एैसे ही नगर पालिका, नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय पर नही है। उनमें अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा व राष्ट्रीय गान गाया जायेगा।
उन्होने बताया कि सभी सार्वजनिक भवनो पर झंडा फहराया जायेगा। कार्यालय प्रमुख प्रातः 8 बजे कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगे तथा राष्ट्रीय गान गाया जायेगा। सभी शैक्षणिक संस्थाओं में प्रति वर्ष कें अनुसार प्रातः 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें तथा सास्कृतिक, साहित्यक मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। समस्त शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा मौसम को ध्यान मे रखते हुए प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली जायेगी।
अपर कलेक्टर श्री पटेल ने बताया कि महाविद्यालय/स्कूली खेल कूद अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तरविद्यालय, अन्तरमहाविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, 15 अगस्त के महत्व पर चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता,राष्ट्रीय एकता,लद्युबचत, जनसंख्या स्थिरीकरण,स्वच्छता अभियान और पुरस्कार एवं प्रमाण पत्रों, मेडल आदि का वितरण किया जायेगा। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड का आयोजन किया जायेगा। समारोह में ध्वनि विस्तारक यंत्रांे का उपयेाग किया जाता है। उस पर गानों के रिकार्ड बजाये जाते हैं तो गानो का चयन सुरूचिपूर्ण एवं समयोचित होना चाहिए। मुख्य कार्यक्रम मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिको के परिवारो एवं मीसा बन्दियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हे सम्मानित किया जायेगा।

Share:

Leave a Comment