enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीडिता को आरोपी ने बताया पत्नी

युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीडिता को आरोपी ने बताया पत्नी

उज्जैन(ईन्यूज़ एमपी)- महिला थाने में तीन दिन पहले एक युवक के खिलाफ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुये चार साल तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी खुद ही एसपी ऑफिस आ गया। उसने एसपी को आवेदन देते हुए बताया कि, वो लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में नहीं था, बल्कि तीन साल पहले दोस्तों की मौजूदगी में अग्नि को साक्षी मानकर प्रेम विवाह किया था। सबूत के तौर पर उसने शादी की तस्वीरें और स्टांप प्रभारी एसपी के सामने पेश किए| लड़के द्वारा सबूत पेश किये जाने के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है|

आपको बता दें रामजी की गली, के समीप रहने वाली युवती ने कुछ दिनों पहले महिला थाना पहुंचकर सखीपुरा के रहने वाले मोहित के खिलाफ चार साल तक बगैर शादी किए रखने और शादी का बोलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था। केस होने की जानकारी लगने के बाद युवक खुद ही एसपी के सामने प्रस्तुत हो गया। उसने अपने आवेदन में लिखा है कि पत्नी के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। उन्होंने कई बार धमकी दी कि वे उसे वापस ले जाएंगे। पत्नी भी ससुराल वालों की बात में आकर शादी के बाद छोटी-छोटी बातों में विवाद करने लगी थी। घर के विवाद में ससुराल वालों के कहने पर पत्नी ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। हमारी 2 साल की बेटी है।फ़िलहाल इस मामले में पुलिस बारीकी से जाँच कर रही है|

Share:

Leave a Comment