अशोकनगर (ई न्यूज़ एमपी ) कलेक्टर बी.एस.जामोद एवं पुलिस अधीक्षक डी.एस.भदौरिया द्वारा आज जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों से उनके परिजनों द्वारा की जाने वाली मुलाकात व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जेलर सिद्धीकी को निर्देशित किया गया कि विचारधीन कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों की निगरानी रखे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था का निरीक्षण किया जो सुचारू पाई गई। रसोई घर में भोजन आदि की व्यवस्था उचित पाई गई। उन्होंने बैरिकों का निरीक्षण किया जिसमें कैदियो की संख्या 325 पाई गई। उन्होंने महिला कैदियों की व्यवस्था जेल में प्रारंभ कराये जाने हेतु महिला कैदियों के लिए प्रस्तावित बैरिकों को शीघ्र शुरू किये जाने के निर्देश दिए।