enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पर चयनित........

राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पर चयनित........

शहडोल (ई न्यूज़ एमपी ) प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पुलिस लाइन शहडोल ने जानकारी दी है कि इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में जिले के शासकीय हाई स्कूल पुलिस लाइन शहडोल के अध्यापक संतोष कुमार मिश्रा को शिक्षकों के लिए विज्ञान संगोष्ठी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित किया गया। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद म.प्र. एवं राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान म.प्र. द्वारा इन्दौर में 22 नवम्बर 24 नवम्बर तक राज्य स्तरीय के विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2017 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में पूरे प्रदेश के 9 जोन से चयनित शिक्षक प्रतिभागियों ने सत्त विकास के लिए नवाचार विषय पर सहायक शिक्षक समाग्री के का उपयोग करते हुए विज्ञान संगोष्ठी में भाग लिया गया जिसमे से शहडोल जोन के शासकीय हाई स्कूल पुलिस लाइन शहडोल के अध्यापक संतोष कुमार मिश्रा ने राज्य स्तर पर विज्ञान संगोष्ठि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिश्रा की इस सफलता पर संस्था की प्राचार्य सावित्री शुक्ला एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

Share:

Leave a Comment