शहडोल (ई न्यूज़ एमपी ) जिला एवं सत्र न्यायालय शहडोल में शासकीय वाहन एम्बेस्डर कार क्रमांक एम.पी. 02-5394 जो जहां जिस स्थिति में है की बिक्री 28 दिसम्बर 2017 को 10.30 बजे दिन को जिला न्यायालय परिसर शहडोल में खुली नीलामी की जायेगी। सर्वसाधारण उक्त वाहन के क्रय हेतु विहित शर्तों के अधीन नीलामी में भाग ले सकते हैं। वाहन का क्रमांक एम.पी. 02-5394 है, मॉडल वर्ष 2001 का है, निर्धारित ऑफसेट प्राईज 12 हजार रूपये है। वाहन जिला न्यायालय प्रांगण में निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगा। कार्यालय समय में भी निरीक्षण किया जा सकता है, वाहन जहां हैं, जिस स्थिति में है विक्रय किया जायेगा। वाहन की नीलामी हेतु 5 हजार (पांच हजार) अमानत की राशि जिला नाजिर शहडोल के पास नीलामी के एक दिन पूर्व जमा कर रसीद प्राप्त करना होगा। अमानत राशि जमा करने की मूल रसीद के साथ ही नीलामी में भाग लिया जा सकेगा। उच्चतम बोली स्वीकार करने पर विचार किया जायेगा। बोली स्वीकार करने पर तत्काल एक मुश्त राशि संबंधित विभाग के पास जमा करना होगा। तत्पश्चात ही वाहन उपलब्ध कराया जायेगा। बोली की राशि समय पर जमा न करने पर अमानत राशि राजसात कर ली जायेगी। बोली स्वीकार करने या न करने का पूर्ण अधिकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश शहडोल को होगा। शर्तों का पालन आवश्यक है। उक्त दिनांक के नीलामी की कार्यवाही पूर्ण न होने की दशा में अगले दिन भी निरंतर चालू रहेगी।