रायसेन (ई न्यूज़ एमपी ) 26 नवम्बर को भारत के संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर भावना वालिम्बे ने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई।