enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सामाजिक समरसता के साथ शिक्षा की महती भूमिका - राज्यमंत्री ,,,,,,

सामाजिक समरसता के साथ शिक्षा की महती भूमिका - राज्यमंत्री ,,,,,,

सतना (ई न्यूज़ एमपी )जिले के रामपुर बघेलान विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरहटा के प्रांगण में आज को प्रदेश के जल संसाधन राज्यमंत्री हर्ष सिंह के मुख्यातिथ्य में अस्पृश्यता निवारण सद्भावना आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रामपुर बघेलान डॉ. नीतू सिंह ने की। राज्यमंत्री हर्ष सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि महात्मा गांधी ने छुआ-छूत दूर करने के लिये न केवल समाज में जागृति पैदा की बल्कि व्यवहारिक रूप से स्वयं भी अपनाया। उन्होने कहा कि सामजिक समरसता के साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता की बड़ी भूमिका है। राज्यमंत्री सिंह ने स्कूली छात्र-छात्राओं की आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मनीष गौतम, द्वितीय स्थान रश्मि तिवारी, तृतीय वर्षा तिवारी तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. रश्मि तिवारी, द्वितीय प्रिया सिंह एवं तृतीय स्थान सोमू सेन को पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं अस्पृश्यता निवारण के संबंध में लघु नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जनपद अध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि हमारे समाज में अब छुआ-छूत एवं अस्पृश्यता की कमी आई है। जब समाज के सभी व्यक्ति शिक्षित होने के साथ आपसी सौहार्द एवं भाईचारे से यह बुराई दूर की जा सकती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने छुआ-छूत की इस बुराई को दूर करने के लिये लोगो के बीच अलख जगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जल संसाधन राज्यमंत्री हर्ष सिंह एवं जनपद अध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह ने महात्मा गॉधी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया। शिविर में कार्यक्रम आयोजक जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग अभिषेक सिंह ने कहा कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर जिले में अस्पृश्यता निवारण शिविर आयोजन किया गया। उन्होने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और कहा कि समाज में अस्पृश्यता निवारण हेतु शिविरो का आयोजन किया जाता है। सामाजिक समरसता असमानता के कलंक को दूर करने हेतु शासन प्रयासरत है। इसे अपने जीवन में भी अंगीकार कर जातिगत भेदभाव मिटाना चाहिये। उन्होने बताया कि वर्ष 1992 से अस्पृश्यता निवारण के संबंध में कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किये जा रहे है। अपर कलेक्टर जे. पी. धुर्वे ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था में सुधार एवं विकास हुआ है। यदि समाज के सभी वर्गो के लोग शिक्षित हो जायेगें तो सामाजिक भेदभाव छुआ-छूत दूर हो जायेगी। समाज को आगे बढ़ाने में सभी जन प्रयास करे। स्वामीदीन कुशवाहा ने उपस्थित जन समुदाय से जातिवाद मिटाने, मृगेन्द्र सिंह ने शिक्षा के प्रति जागृत होने की अपील की तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। इसी प्रकार से नरेन्द्र सिंह गोरेलाल प्रजापति रामकिशोर मिश्रा प्रेमनारायण द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा सामाजिक न्याय विभाग के देवेन्द्र त्रिपाठी एवं जनजातीय कार्य विभाग के पी.एल. सूर्यवंशी ने विभागीय योजनाओ एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच उषा सोनी, उप सरपंच सुभाष शर्मा, प्राचार्य ए.पी.तिवारी, सी.ई.ओ. जनपद, तहसीलदार एवं विभिन्नि विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि गण, पंचायत प्रतिनिप्रतिनिध, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या स्कूली छात्र-छात्राए, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सदभावना सहभोज का आयोजन भी किया गया।

Share:

Leave a Comment