भोपाल : जनसंपर्क एवं ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवरात्रि के पावन-पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्रि का पावन पर्व भक्ति भाव से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करने और असत्य पर सत्य की विजय की शिक्षा देता है। नवरात्रि पर्व माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों के दर्शन से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा भी देता है। जनसंपर्क मंत्री ने नागरिकों से नवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।