enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव हेतु कर्मचारियों की सूची एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं- कलेक्टर

नगरीय निकाय चुनाव हेतु कर्मचारियों की सूची एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं- कलेक्टर

उमरिया (ई न्यूज़ एमपी ) कलेक्टर माल सिंह ने बताया कि मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायो के आम निर्वाचन 2017 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया जाएगा इस हेतु नगर पालिका परिषद उमरिया के आम निर्वाचन हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची चाही गई है।
कलेक्टर सिंह ने समस्त विभाग प्रमुखो से कहा है कि वे एक सप्ताह में समस्त अधिकारी कर्मचारी की सूची निर्धारित प्रपत्र में तैयार कराकर साप्ट/ हार्डकापी सीडी अथवा पेनड्राइव में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

Share:

Leave a Comment