अशोकनगर(ई न्यूज एमपी)-शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यात्री वाहनों एवं टैक्सी वाहनों में जी.पी.एस सिस्टम एवं सी.सी.टी.वी कैमरे लगाये जायेगें। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री एवं टैक्सी वाहनों में 31 दिसम्बर 2017 तक जी.पी.एस. एवं सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाये जाने हेतु टैक्सी वाहन स्वामियों को आदेशित किया गया है। नियत अवधि समाप्त होने पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।