enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बेटियां पूर्ण मनोयोग से आत्मरक्षक बनकर अपनी रक्षा स्वयं कर सकती

बेटियां पूर्ण मनोयोग से आत्मरक्षक बनकर अपनी रक्षा स्वयं कर सकती

बड़वानी (ई न्यूज़ एमपी) | मातृशक्ति को सशक्त बनाने, सामर्थ्य भला किसमें होगा। युग-युग की शक्तिदायिनी को यह मंजर कुछ इस तरह शक्ति को परिभाषित करती बाल कवि कु. शाम्भवी दुबे की ССकाज की कविताС से शा. कन्या हाईस्कूल बड़वानी में बेटियों की आत्मरक्षा में सबल बनाने हेतु आशाग्राम ट्रस्ट की पहल पर आनन्द क्लब मार्शल आर्ट्स सेल्फ डिफेंस एकेडमी सेंधवा एवं आशादीप आनन्द क्लब बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में शक्ति जागरण शिविर का आयोजन किया गया। एकेडमी संचालक सेनसाई थ्री डेन ब्लेक बेल्ट सुमित चौधरी एवं गर्ल्स ट्रेनर कु. सपना सोनी के द्वारा बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए कि मार्शल आटर्स की चुनिंदा स्टेप्स सीख कर बेटियां अपनी आत्मरक्षा मजबूती के साथ कर सकती है तथा आज के दौर में महिला व बेटियों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होने नारा दिया कि Сहर बेटी की यही पुकार, आत्मरक्षा हमारा अधिकार।Т
सम विकास सेवा संस्थान बड़वानी की जिला संयोजक व स्वास्थ्य परामर्शदाता नीता दुबे ने बताया कि शक्ति पुनर्जागरण के दौर में बेटियां पूर्ण मनोयोग से आत्मरक्षक बनकर अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है। विकृत मानसिकता की प्रवृत्ति को समाज से समूल रूप से नष्ट करने के लिए बेटियों को आगे आना होगा तथा गलत स्पर्श एवं संकेतों के विषय में सचेत रहकर धैर्यपूर्ण निर्णय के साथ-साथ सभी सुरक्षा कवच हेल्प लाईन नंबर मुखाग्र स्मरण रखने की बात कही तथा डायल पुलिस 100, चाईल्ड केअर 1098, विधिक सेवा 15100, स्वास्थ्य हेल्पलाईन 104, निर्भया के साथ-साथ महिला हेल्पलाईन 1090 एवं 1091 के साथ-साथ स्वयं केअर की जानकारी दी। आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी द्वारा इस बेटियों को सशक्त बनाने हेतु मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक ने कु. सपना सोनी को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░