भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)। राज्य में गुरुवार सुबह से मौसम साफ होने के साथ ही धूप खिली रही। इसके साथ ही तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अभी उत्तरी हवाओं का असर कम होने के कारण तापमान में उछाल के साथ ठंड का असर कम हुआ है। -वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में छिंदवाड़ा, सिवनी आदि स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं, साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठंड बढ़ सकती है। -राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 13.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।