enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कन्या विद्यालय खुर्द की छात्रओं को कोतवाली पुलिस सीधी ने दी आत्मरक्षा की जानकारी...

कन्या विद्यालय खुर्द की छात्रओं को कोतवाली पुलिस सीधी ने दी आत्मरक्षा की जानकारी...

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- एसपी मनोज श्रीवास्तव के निर्देश पर आज सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कन्या विद्यालय खुर्द की छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाया गया। पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को अपनी सुरक्षा कैसे करें, के संबंध में जानकारी दी गयी।

इसके अलावा कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को एक व्हाट्सएप नम्बर भी दिया गया जिसमें किसी भी घटना की सूचना तत्काल दी जा। जिससे लड़कियों के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ पुलिस सूचना पाकर तत्काल कार्यवाही कर सके।

अपनी आत्मरक्षा की जानकारी पाकर छात्राएं खुश नजर आयीं।

Share:

Leave a Comment