enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी:तीन दुकानों में भण्डारित उर्वरक का नमूना अमानक पाये जाने पर विक्रय, क्रय भण्डारण एवं परिवहन प्रतिबंधित

सीधी:तीन दुकानों में भण्डारित उर्वरक का नमूना अमानक पाये जाने पर विक्रय, क्रय भण्डारण एवं परिवहन प्रतिबंधित

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक के.के. पाण्डेय ने बताया कि विकास खण्ड सिहावल स्थित तीन प्रतिष्ठानों में भण्डारित उर्वरक का नमूना अमानक पाये जाने पर उरर्वरक का क्रय विक्रय भण्डारण एवं परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उप संचालक पाण्डेय ने बताया कि विकास खण्ड सिहावल के सोनवर्षा ग्राम में स्थित महेन्द्र कुमार गुप्ता, श्रेया ट्रेडर्स, और बहरी ग्राम में प्रियंका पाण्डेय के प्रतिष्ठान में भण्डारित ए.पी.एस. उर्वरक और कुचवाही ग्राम के अवधेश गुप्ता, राकेश ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान में डी.ए.पी. उरर्वरक का नमूना अमानक पाये जाने पर उर्वकों के क्रय विक्रय भण्डारण और परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Share:

Leave a Comment