भोपाल[ई न्यूज़ एमपी] प्रदेश में ठंड का असर आहिस्ता-आहिस्ता शुरू हो चुका है। भोपाल में पारा 13.4 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। 5 साल बाद नवंबर में तापमान इतनी जल्दी कम हुआ है। इससे पहले 2012 में 11-12 नवंबर को रात का तापमान 14 डिग्री तक आ गया था। वही प्रदेश के ग्वालियर 9 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे के अनुसार दो दिन तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।