सागर(ईन्यूज़ एमपी)- सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में झीकनी चंद्रापुर घाटी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी| घटना लगभग बीती रात 2 बजे की बताई जा रही है| इस मामले में 100 डायल पुलिस को सूचना सुबह पाँच बजे मिली, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर डी है। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक जिले के सेमरा लहरिया गावं के हैं|