enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे गंभीरता से करें-कलेक्‍टर

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे गंभीरता से करें-कलेक्‍टर

अशोकनगर(ईन्यूज़ एमपी)- शासन के निर्देशानुसार अशोकनगर जिले में राष्‍ट्रीय उपलब्धि सर्वे गंभीरता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही शासन के दिशा निर्देशों को ध्‍यान में रखते हुए पालन सुनिश्चित किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर बी.एस.जामोद द्वारा शुक्रवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राष्‍ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एन.ए.एस) संबंधित प्रशिक्षण के दौरान व्‍यक्‍त किये। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन.मिश्रा, डी.पी.सी.श्री यू.एन.मिश्रा तथा नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

कलेक्‍टर जामोद ने निर्देशित किया किया राष्‍ट्रीय उपलब्धि सर्वे की मॉनीटरिंग हेतु जिले में नियुक्‍त 12 अधिकारियों को ऑर्ब्‍जवर नियुक्‍त किया गया है। नियुक्‍त अधिकारी राष्‍ट्रीय उपलब्धि सर्वे के संबंध में समस्‍त तैयारियों के साथ सर्वे का कार्य पूर्ण कराये। जिले में 306 फील्ड इन्वेस्टिगेटर (एफ.आई.) को नियुक्त किया गया है।

बैठक में ए.पी.सी. महेन्‍द्र जैन एवं प्रोग्रामर जी.एस.नरवरिया द्वारा पावर प्रोजेक्‍टर के माध्‍यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि चिन्हित 173 शालाओं में 13 नबम्बर 2017 को एक साथ जिले में डी.एड./बी.एड. अध्यनरत छात्र/प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों द्वारा प्रातः 10.30 बजे से कक्षा 3, 5 एवं 8 के बच्चों का टेस्ट लिया जायेगा। टेस्ट पेपर के उत्तर ओ.एम.आर. शीट पर रिकार्डेड होगें। बैठक में बताया गया कि जिले में कक्षा 3 के लिए 61 शासकीय प्राथमिक शालाएं, कक्षा 5 के लिए 61 शासकीय प्राथमिक शालाएं तथा कक्षा 8 के लिए 51 शासकीय माध्यमिक शालाओं का चिन्हांकन किया गया है।

Share:

Leave a Comment