सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- थाना कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों में दबिश देकर 100 पाव देशी तथा 3 बियर के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है| पुलिस द्वारा एक मोटरसाइकिल को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पाए जाने जप्त किया गया है| गिरफ्तार किये गये आरोपियों में:- 1.अजय सिंह पिता बद्री विशाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी गाड़ा थाना कोतवाली| 2.विनोद सिंह उर्फ मठोले पिता ब्रज भान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गडा थाना कोतवाली| 3. उमेश सिंह पिता राजेश सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी झिंगिझार थाना बहरी शामिल है|