enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश गुजरात ने दिया नरेन्द्र मोदी के रूप में विश्व स्तरीय नेता....नरोत्तम

गुजरात ने दिया नरेन्द्र मोदी के रूप में विश्व स्तरीय नेता....नरोत्तम

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- म.प्र. के सिंचाई और जनसंपर्क विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज जूनागढ़ में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया कि वे उस गुजरात के भाजपा वर्कर हैं जिसने देश को एक विश्व स्तर का नेता नरेन्द्र मोदी के रूप में दिया है। यहीं नहीं अमित शाह भी गुजरात से हैं जो विश्व के सबसे बड़े संगठन के अध्यक्ष हैं।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि आपने टोन चेंज कर दी। आप वो कार्यकर्ता हो जिन्होंने अच्छे-अच्छे को चेंज कर दिया। देश की राजनीति की दिशा बदल दी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता बंधु आपको मैंने देव दुर्लभ कार्यकर्ता कहा। इसलिए कहा देव दुर्लभ क्योंकि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति किसी प्रदेश से हैं तो वे गुजरात से नरेन्द्र मोदी हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है तो वो गुजरात से है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के सबसे अच्छे कार्यकर्ता हैं तो वे गुजरात के हैं।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब हमारे मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी आज से 14 साल पहले तो हमारे मध्यप्रदेश में सरकार रिपीट होती रहे, इसके लिए हमें किन कार्यकर्ताओं से सीख लेनी चाहिए तो मुझे गुजरात के कार्यकर्ताओं का अध्ययन करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भेजा। आप ऐसे कार्यकर्ता हो इसलिए मैंने आपको दुर्लभ कार्यकर्ता कहा।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की तो न राज्य में सरकार है न केन्द्र में है। एक बड़े विजन वाले नेता हमारे पास हैं। वो नरेन्द्र मोदी जी जब दिल्ली कार्यालय में बैठा करते थे मित्रों और हमारे मध्यप्रदेश से सिर्फ प्रभारी हुआ करते थे, लेकिन उस वक्त जब वो बोलते थे तो लोग उनके अंदर गुजरात के मुख्यमंत्री की छवि देखते थे। जब वो मुख्यमंत्री बने तो गुजरात के अंदर भाषण दिया तो देश ने उनके अंदर देश के प्रधानमंत्री की छवि देखी। देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद लाल किले की प्राचीर से उन्होंने जब भाषण दिया तो लोगों ने उनके अंदर विश्व के नेता की छवि देखी थी। ऐसे गुजरात के समर्पित कार्यकर्ता हैं। ये गुजरात के सम्मान और स्वाभिमान का प्रश्न है। आज अमित शाह हमारे हैं। हमारे बीच के हैं। आज नरेन्द्र मोदी हैं जो देश को तीव्र प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। उनके समर्थ नेतृत्व में सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को लोकप्रियता मिलती जा रही है। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इसके पहले कल अमरेली में सभा को संबोधित किया था। शनिवार, चार नवंबर को भी श्री मिश्रा गुजरात प्रवास पर रहेंगे।

Share:

Leave a Comment