enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजपा ही देश मे ऐसी पार्टी है जो सबका विकास करती है: सांसद गणेश सिंह

भाजपा ही देश मे ऐसी पार्टी है जो सबका विकास करती है: सांसद गणेश सिंह

सतना(ईन्यूज़ एमपी)- सांसद गणेश सिंह ने आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ पिंडरा मझगवा एवं नया गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही देश मे ऐसी पार्टी है जो सबका विकास करती है| हम सब लोगो का हमेशा यही प्रयास रहता है की हर गरीब का भला कैसे हो, हर गांव का विकास कैसे हो, हर शहर का विकास कैसे हो|

उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आज प्रधानमंत्री, मंत्री हर लोगो को आवास की सुविधा, गैस की सुविधा, किसानो की आय दो गुना करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं| जिसका नतीजा ये है कि आज आप लोगो को घर मिल रहे है, गैस मिल रही और अन्य सभी सुविधाएं जो आम लोगो की जरूरत है वह भी सभी को मिलना शुरू हो गई है|

Share:

Leave a Comment