enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों ने लगाई विकास प्रदर्शनी

स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों ने लगाई विकास प्रदर्शनी

खण्डवा(ईन्यूज़ एमपी)- मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर विकास दशक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में गत 12 वर्षो में विभिन्न विभागों द्वारा हासिल उपलब्धियों एवं गत 12 वर्षो की प्रगति को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में आये सैकड़ों नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में जिला जनसम्पर्क कार्यालय, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों द्वारा गत 12 वर्ष की उपलब्धियां प्रदर्शित करने वाले रंगीन छायाचित्र व फ्लेक्स प्रदर्शित किये गये। जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा आयोजत प्रदर्शनी में नागरिकों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री वितरित की गई।

Share:

Leave a Comment