enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चित्रकूट उप चुनाव में लगभग दो लाख मतदाता डालेंगे वोट, 257 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

चित्रकूट उप चुनाव में लगभग दो लाख मतदाता डालेंगे वोट, 257 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

सतना(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के 61-चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव में एक लाख 98 हजार 122 मतदाता आगामी 9 नवम्बर को मतदान करेंगे। इनमें एक लाख 6 हजार 390 पुरुष, 91 हजार 730 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं। सेवा निर्वाचकों (सर्विस वोटर) की संख्या 84 है। निर्वाचन क्षेत्र का जेंडर रेशो 927 तथा ई.पी. रेशो 61.29 प्रतिशत है।

प्रदेश में वर्तमान में कुल 4 करोड़ 99 लाख 68 हजार 925 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 61 लाख 95 हजार 768 तथा महिलाओं की संख्या 2 करोड़ 37 लाख 72 हजार 22 है। थर्ड जेंडर की संख्या एक हजार 135 है।

मतदान केन्द्र:- चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र में 257 मतदान केन्द्र हैं। इनमें 3 सहायक मतदान केन्द्र भी शामिल हैं|

Share:

Leave a Comment