सागर(ईन्यूज़ एमपी)- राज्य शासन द्वारा संभागायुक्त आशुतोष अवस्थी को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2014-15 के लिए चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवम्बर को भोपाल के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2014-15 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के अंतर्गत राज्य स्तरीय व्यक्तिगत पुरस्कारों की श्रेणी में संभागायुक्त श्री अवस्थी का प्रथम स्थान पर चयन किया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। श्री अवस्थी को वर्ष 2014-15 में देवास जिले में कलेक्टर के पद पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।