enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा को मिला धर्मगुरूओं का समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा को मिला धर्मगुरूओं का समर्थन

भोपाल ( ईन्यूज एमपी ) पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। भारत-माता मंदिर के संस्थापक महामंडलेश्वर पूर्व शंकराचार्य एवं पद्मविभूषित पूज्य स्वामी श्री सत्यमित्रानंद जी गिरी ने यात्रा का समर्थन करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एक माह की नर्मदा परिक्रमा हो चुकी है। उनकी यात्रा को मिल रहे व्यापक समर्थन के बाद स्वामी सत्यमित्रानंद जी गिरी के आर्शीवाद और पत्र द्वारा दिए गए समर्थन से अब धार्मिक गुरूओं का भी यात्रा को स्वीकार्यता प्राप्त होने लगी है।
स्वामी सत्यमित्रानंद जी ने अपने पत्र में कहा कि "आप 3300 किमी की यात्रा छः माह के लिये कर रहे हैं। नर्मदा माता की परिक्रमा का माहात्म्य हमारे शास्त्रों में वर्णित है। आपकी पदयात्रा एक आदर्श की स्थापना में सहायक होगी। मेरी नर्मदा माता से प्रार्थना है कि वे आपको आशीर्वाद देकर आपके मनोरथ को पूर्ण करने की कृपा करें। मेरी अनंत शुभकामनाएं स्वीकारें। संभव हुआ तो मैं भी इस यात्रा में सम्मिलित होने का प्रयास करूंगा। शेष भगवत कृपा है।"

Share:

Leave a Comment